टोक्यो को मिली 2020 ओलंपिक की मेजबानी
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल को पछाड़ जापान की राजधानी टोक्यो को 2020 ओलंपिक की मेजबानी मिल गई है। एक अन्य दावेदार मैड्रिड पहले चरण की वोटिंग के बाद ही दौड़ से बाहर हो गया था। टोक्यो को मेजबानी मिलने की घोषणा के बाद ही जापान में जश्न शुरू हो गया। गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब टोक्यो को ओलंपिक की मेजबानी का मौक मिलेगा। इससे पहले वर्ष 1964 में टोक्यो ने ओलिंपिक खेलों की मेजबानी की थी। इसके अलावा जापान को दो बार 1972 में सप्पोरो और 1998 में नगानो में शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का भी मौका मिल चुका है। 2016 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिला था। उस समय इस दौड़ में तीसरे स्थान पर रहने वाला टोक्यो इस बार 2020 ओलंपिक के प्रमुख दावेदारों मे शामिल था। इससे पहले जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आईओसी के सदस्यों को इस बात का भरोसा दिलाया था कि जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से हो रहे रिसाव से टोक्यो में होने वाले इन खेलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Job in India sarkari Naukri GK Quiz, General Knowledge, free government jobs © 2014. All Rights Reserved.
No comments:
Post a Comment