भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप फाइनल्स में लगातार दूसरी बार रजत पदक अपने नाम किया। दीपिका ने रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। दुनिया में तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका ने सेमीफाइनल में मैक्सिको की एदा रोमन को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराया। हालांकि स्वर्ण पदक के लिए हुआ मुकाबला कांटे का रहा लेकिन दीपिका को कोरिया की युन हो हार का सामना करना पड़ा। दीपिका ने लगातार चौथी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया। पिछली दोनों बार (2011 और 2012) भी उन्होंने रजत पदक जीता था। इस लिहाज से उन्होंने रजत पदक की हैट्रिक लगाई है। 2010 में वह पांचवें स्थान पर रही थी। यह साल दीपिका के लिए अच्छा रहा है। उन्होंने टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके बाद सत्र के अंत में होने वाले शीर्ष तीरंदाजों के बीच मुकाबले में रजत पदक जीता।
No comments:
Post a Comment